News

ऑस्ट्रेलिया के पर्मनेंट रेसिडेंट की भारत में कोविड से मौत

ऑस्ट्रेलिया के पर्मनेंट रेसिडेंट की भारत में कोविड से मौत

ऑस्ट्रेलिया के स्थायी निवासी एक व्यक्ति की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 से मौत हो गई है.

NRI Affairs News Desk

एबीसी ने इस व्यक्ति की बेटी की एक फेसबुक पोस्ट के हवाले से जानकारी दी है कि महिला के माता और पिता दोनों कोरोनावायरस से पीड़ित थे और पिछले हफ्ते उनके पिता की मौत हो गई.

भारत में कोविड-19 से दो लाख 38 हजार 270 लोगों की मौत कोरोनावायरस महामारी से हो चुकी है. चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत शुक्रवार को दर्ज की गई.

भारत इस महामारी से भयंकर प्रकोप से गुजर रहा है. दो करोड़ से ज्यादा लोग अब तक कोरोनावायरस से पीड़ित हो चुके हैं. पिछले तीन दिन से लगातार चार लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं.

एबीसी के मुताबिक फेसबुक पर खुले खत में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक एक महिला ने लिखा है कि उनके माता-पिता को कोविड होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने कुछ नहीं किया.

उन्होंने लिखा है, “अब मेरे पास बस मां बची है जिसे उनकी अपनी सरकार ने भारत में बेसहारा छोड़ दिया है और अपने ही बच्चों के पास लौटने का उनके पास कोई विकल्प नहीं है. हम फूट-फूट कर रोना चाहते हैं लेकिन हम सब साथ होने का इंतजार कर रहे हैं.”

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने पिछले महीने भारत से ऑस्ट्रेलिया आने को अपराध बनाते हुए प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि शुक्रवार को यह प्रतिबंध हटा लिया गया है लेकिन भारत से ऑस्ट्रेलिया आने के विकल्प बेहद कम हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया कोविड पीड़ित किसी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगा.

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

अंतिम संस्कार हुआ 2500 का, सरकारी आंकड़ों में मरे 109!

सोमवार को भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 18 हजार 959 तक पहुंच चुकी है. लेकिन कई विशेषज्ञों और आमतौर पर लोगों…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com