News

दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार से पूछाः वैध OCI कार्ड के बावजूद डिपोर्ट क्यों किया?

दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार से पूछाः वैध OCI कार्ड के बावजूद डिपोर्ट क्यों किया?

एनआरआई अफेयर्स संवाददाता (Photo by PhotoMIX Company from Pexels)

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारत सरकार से जवाब तलब किया है कि एक ब्रिटिश नागरिक को डिपोर्ट क्यों किया गया जबकि उसके पास ओसीआई कार्ड था.

यह मामला मार्च महीने का है जब एक ब्रिटिश नागरिक अपने परिवार से मिलने भारत गया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारत सरकार की ओर से अदालत में हाजिर हुए वकील ने कहा कि ब्रिटिश नागरिक ब्लैकलिस्ट में था क्योंकि उस पर पिछले साल मार्च में दिल्ली में हुई तबलीगी जमात में शामिल होने के आरोप था.

इस दलील पर जस्टिस प्रतिभा सिंह ने कहा कि तबलीगी जमात को हुए तो एक साल बीत चुका है और याचिकाकर्ता के पास वैध ओसीआई कार्ड है.

अदालत ने सरकार को एक नोटिस जारी कर इस मामले में एक हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

याचिकाकर्ता 5 मार्च को मुंबई आया था. उसके मुताबिक उसकी पत्नी और माता-पिता भारत में रहते हैं और वह उनसे मिलने आया था.

Follow NRI Affairs on Facebook, Twitter and Youtube.

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

2021 विधानसभा चुनावः बीजेपी के लिए बुरी खबर सिर्फ केरल से

भारत में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुड्डूचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं. बीजेपी के लिए बुरी खबर सिर्फ केरल…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com