Literature · Culture

तुम और तुम जैसी स्त्रियाँ

तुम और तुम जैसी स्त्रियाँ

अनुराग अनंत की एक प्रेम कविता:

तुम मुक्तिबोध की कविता की तरह थीं
समझने में कठिन
लेकिन हर मोड़ पर मोह लेने वाली

तुम मुझे बात बात पर चाक पर चढ़ा देती थीं
मेरी मिट्टी में अलग अलग मूर्तियाँ उभरने लगती थीं
मैं कील की तरह अपनी छाती में धँसता था
और ख़ुद के खोल को ख़ुद में टिका कर टांग देता था
एक बात बताऊँ बहुत दर्द होता था
इस क्रिया में

ये ऐसा था कि मेरे कानों में जलमृदंग बज रहे हों
और मैं हंसते हुए अपनी खाल उतार रहा हूँ
और कील तो मैं था ही

इस दोषपूर्ण जगत में मैंने दोष देखना नहीं सीखा था
इसलिए कमोबेश अंधा ही था मैं
इस बात को मैं जानता था कि देखे बिना भी चीज़ें जानी जा सकती हैं
आवाज़ को टटोल कर, आत्मा को छू कर और किसी के भीतर उतर कर

तुम जानती हो तुम्हारे भीतर बहुत नम मिट्टी है
शायद बहुत रोई हो तुम भीतर भीतर
मैं गंगा के किनारे का हूँ
इसलिए नम माटी से हृदय लगा बैठता हूँ
मेरी स्मृतियों के पाँव
और मन की नाव उसी तट पर टिके हैं
जहां बैठ कर तुम रोई हो।।

अनुराग अनंत, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शोध कर रहे हैं. रहने वाले इलाहबाद के हैं. गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय से एमफिल किया है. समाचार पत्रों और प्रमुख न्यूज़ पोर्टल्स के लिए लेख व रिपोर्ट लिखते रहे हैं. उनकी कविताएं और कहानियां जानी-मानी पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं और कई मंचों से पुरस्कार पा चुकी हैं.

Found an error? Tell our editors.
About the author

Vivek

More stories by Vivek
Continue reading
Next in Literature

कहानी को यहां से देखिएः ऐसी होती हैं कालजयी कहानियां

सुधांशु गुप्त आज बात कर रहे हैं अन्तोन चेखव की कहानी ट्यूटर को. आप भी देखिए, कैसी होती हैं कालजयी कहानियां... अन्तोन चेख़व का जन्म 1860…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com