News

विक्टोरिया में 4 पुलिसवालों को कुचलने वाले मोहिंदर सिंह को 22 साल की जेल

विक्टोरिया में 4 पुलिसवालों को कुचलने वाले मोहिंदर सिंह को 22 साल की जेल

विक्टोरिया पुलिस के चार अफसरों की मौत के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर मोहिंदर सिंह को अदालत ने 22 साल की सजा सुनाई है।

48 साल के मोहिंदर सिंह को विक्टोरिया के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुबह सजा सुनाई।

मोहिंदर सिंह ने अपने गुनाह कबूल कर लिये थे। उन पर लापरवाह ड्राइविंग के कारण चार लोगों की मौत, नशीली दवाओं की तस्करी और नशीली दवाएं रखने के आरोप थे।

परोल के योग्य होने के लिए सिंह को 18 साल और छह महीने की सजा काटनी होगी।

पिछले साल 22 अप्रैल को मोहिंदर सिंह को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब मेलबर्न ईस्टर्न हाइवे पर उनके ट्रक ने चार पुलिस अफसरों को कुचल दिया था।

पुलिस के मुताबिक सिंह उस वक्त नशे में थे।

विक्टोरिया पुलिस के इस सबसे घातक हादसे में लीडिंग सीनियर कॉन्सटेबल लिनेट टेलर, सीनियर कॉन्सटेबल केविन किंग और दो कॉन्सटेबल ग्लेन हंफ्रीज और जॉश प्रेस्टनी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

हैरिस पार्क अटैकः पैरामाटा से भारतीय युवक गिरफ्तार

NRI Affairs संवाददाता बीते महीनों में हैरिस पार्क में कुछ सिख युवकों पर हुए एक हमले के मामले में न्यू साउथ वेल्स पुलिस एक भारतीय को…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com