News

हैरिस पार्क अटैकः पैरामाटा से भारतीय युवक गिरफ्तार

हैरिस पार्क अटैकः पैरामाटा से भारतीय युवक गिरफ्तार

NRI Affairs संवाददाता

बीते महीनों में हैरिस पार्क में कुछ सिख युवकों पर हुए एक हमले के मामले में न्यू साउथ वेल्स पुलिस एक भारतीय को गिरफ्तार किया है।

एक बयान में न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि पैरामैटा पुलिस एरिया कमांड के अधिकारी हैरिस पार्क में हुईं घटनाओं की तफतीश कर रहे थे और बीते शुक्रवार इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

24 वर्षीय इस युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।

पिछले कई महीनों से भारत में जारी किसान आंदोलन के समर्थकों और विरोधियों के बीच सिडनी में तनाव चल रहा था। इस कारण कुछ हिंसक घटनाएं भी हुईं।

पिछले साल 16 सितंबर को ब्रिसबेन स्ट्रीट पर एक युवक पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने बेसबॉल बैट्स हमला किया। घायल अवस्था में उसे वेस्टमीड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

14 फरवरी 2021 को शाम करीब साढ़े छह बजे मैरियन स्ट्रीट पर एक रेंज रोवर कार पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर लाठियों से हमला किया और उसके शीशे तोड़ दिए।

28 फरवरी को रात करीब सवा दस बजे केंडल स्ट्रीट पर भी एक कार पर कथित तौर पर हमला किया गया।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि शुक्रवार को करीब पौने सात बजे पैरामाटा में डिक्सन स्ट्रीट पर स्थित एक घर पर छापा मारा गया और एक भारतीय युवक को हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक इस युवक पर अपराध करने के इरादे से हथियार रखने, सार्वजनिक स्थान पर गिरोह में जमा होकर झगड़ा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और किसी को शारीरिक नुकसान करने से जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Follow NRI Affairs on Facebook, Twitter and Youtube.

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

विक्टोरिया में 4 पुलिसवालों को कुचलने वाले मोहिंदर सिंह को 22 साल की जेल

विक्टोरिया पुलिस के चार अफसरों की मौत के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर मोहिंदर सिंह को अदालत ने 22 साल की सजा सुनाई है। 48 साल के…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com