News

‘मैं मर गया तो जिम्मेदार ऑस्ट्रेलिया सरकार होगी’

Qantas
Qantas

कोरोनावायरस महामारी के कारण महीनों से भारत में फंसे लोगों को लेकर जब पहला विमान शनिवार को ऑस्ट्रेलिया आएगा तो उसमें उम्मीद से 40 लोग कम होंगे. इन लोगों को वहीं छोड़ दिया गया है क्योंकि ये कोविड संक्रमित हो चुके हैं.

एनआरआई अफेयर्स न्यूज डेस्क

भारत से आने पर लगा प्रतिबंध हटने के बाद पहली रीपैट्रिएशन फ्लाइट शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचेगी. इस विमान में लगभग 150 लोगों को आना था लेकिन 40 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें भारत में ही छोड़ दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया की नीति है कि कोविड से संक्रमित कोई व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया नहीं आ सकता. लेकिन आ पा रहे लोगों में बेचैनी है. इनमें से एक सनी जौरा ने एबीसी से बातचीत में कहा कि उन्होंने खुद को सुरक्षित रखने की हर संभव कोशिश की.

जौरा ने कहा, “अगर मैं मर गया तो उसकी जिम्मेदार ऑस्ट्रेलिया की सरकार होगी.”

यात्रियों को लेकर पहला विमान डार्विन पहुंचेगा जहां उन लोगों को दो हफ्ते एकांतवास में बिताने होंगे.

लगभग नौ हजार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और स्थायी निवासी ऑस्ट्रेलिया में फंसे हैं और लौटने की कोशिश कर रहे हैं.

Follow NRI Affairs on Facebook, Twitter and Youtube.

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

ऑस्ट्रेलिया के पर्मनेंट रेसिडेंट की भारत में कोविड से मौत

ऑस्ट्रेलिया के स्थायी निवासी एक व्यक्ति की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 से मौत हो गई है. NRI Affairs News Desk एबीसी ने इस…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com