News

ऑस्ट्रेलिया में चूहों का कहर, आएगा भारत से ज़हर

ऑस्ट्रेलिया में चूहों का कहर, आएगा भारत से ज़हर

ऑस्ट्रेलिया में चूहों का कहर इस कदर बढ़ गया है कि युद्ध स्तर पर उनसे निपटा जा रहा है. न्यू साउथ वेल्स और क्वीन्सलैंड के इलाकों में चूहे इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि न्यू साउथ वेल्स सरकार ने गंभीर संकट मानते हुए प्रतिबंधित ज़हर को इस्तेमाल की इजाज़त मांगी है.

चूहों को मारने के लिए ऑस्ट्रेलिया भारत से आ रहे ज़िंक फास्फॉएड का इंतजार कर रहा है. ऑस्ट्रेलियन फाइनैंशल रीव्यू के मुताबिक भारत से ज़िंक फास्फॉइड आने में देर इसलिए हो रही है क्योंकि वहां का एक बड़ा सप्लायर कोविड के कारण कामगार नहीं जुटा पा रहा है. संभावना है कि इस महीने के मध्य तक ज़िंक फास्फॉइड भारत से आ जाएगा.

न्यू साउथ वेल्स के कृषि मंत्री ऐडम मार्शल के दफ्तर ने एनआरआई अफेयर्स को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में सात मैन्युफैक्चरर हैं जो भारत से ज़िंक फास्फॉइड आयात चूहों को मारने की दवाई मंगाते हैं.

हालांकि संकट इतना बढ़ गया है कि राज्य सरकार ने पांच हजार लिटर ब्रोमाडियोलोन खरीद लिया है. ब्रोमाडियोलोन का कृषि क्षेत्र में प्रयोग प्रतिबंधित इसलिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से इसके इस्तेमाल की इजाजत मांग है.

राज्य के कृषि मंत्री ऐडम मार्शल ने एक बयान में कहा, “जैसे ही केंद्र सरकार हमें ब्रोमाडियोलोन प्रयोग करने की इजाजत देती है, हम इसे किसानों में बांटना शुरू कर देंगे. यह मुफ्त दिया जाएगा. पांच हजार लिटर 95 टन अनाज को के लिए काफी होगी. सप्लाई सुनिश्चित होने से हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं और हमें विदेश से माल आने का इंतजार नहीं करना होगा.”

क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स में चूहों का कहर इस कदर है कि एक-एक बार में हजारों चूहे दिखाई दे रहे हैं. इनके खतरनाक वीडियो और तस्वीरे दुनियाभर में वायरल हो रही हैं. इस साल बरसात अच्छी होने के कारण फसल अच्छी हुई थी, लेकिन इससे चूहों को भी खाना भरपूर मिला है और अब यह संकट में बदल गया है. विशेषज्ञों ने कहा है कि इस संकट से निपटने में दो साल तक लग सकते हैं. आशंका जताई जा रही है कि ये चूहे अब क्षेत्रीय इलाकों से ब्रिसबेन और सिडनी की ओर बढ़ रहे हैं.

NRI Affairs News Desk
Image by Fritz_the_Cat from Pixabay

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

‘मैं मर गया तो जिम्मेदार ऑस्ट्रेलिया सरकार होगी’

कोरोनावायरस महामारी के कारण महीनों से भारत में फंसे लोगों को लेकर जब पहला विमान शनिवार को ऑस्ट्रेलिया आएगा तो उसमें उम्मीद से 40 लोग कम…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com