Literature · Culture

हिंदी-उर्दू मुशायराः साझी विरासत का जश्न मनाने आइए

Saajhi Virasat Mushaira

भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन क्रीसेंट सोसाइटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित हिंदी-उर्दू मुशायरा एक महफिल होगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के शायर और कवि साझी विरासत का जश्न मनाने के लिए जमा होंगे.

शनिवार, 7 अगस्त को यह कार्यक्रम ज़ूम पर आयोजित किया जाएगा और अनेक जाने माने शायर व कवि अपनी रचनाएं पढ़ेंगे. भारत से शामिल हो रहे शायरों में मशहूर शायर पॉप्युलर मेरठी, ओम प्रकाश नदीम, सबीहा सुंबुल और हिंदी फिल्मों के जाने माने गीतकार तुराज शामिल हैं.

कार्यकर्म का खास आकर्षण होगा ला ट्रोब यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. इयान वूलफर्ड जो हिंदी में अपनी नई कविता पढ़ने के वादे के साथ शामिल हो रहे हैं.

Time: Saturday, August 7, 2021, 05:30 pm Canberra, Melbourne, Sydney
Join Zoom Meeting

https://us02web.zoom.us/j/85963420418?pwd=RVQrRGVuYmRrRE1MVEVrbDhBWHhIZz09
Meeting ID: 859 6342 0418
Passcode: 123

May be an image of 4 people and text

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कई लोकप्रिय कवि और शायर भी इस साझे आयोजन में अपने कलाम पढ़ेंगे, जिनमें प्रोफेसर आर पी माथुर, शुजा आतिफ, रेखा राजवंशी, विराट नेहरू, रेहान अल्वी, अनु भरत, प्रोफेसर और डॉ. शब्बीर हैदर शामिल हैं.

इंडियन क्रिसेंट सोसाइटी के अध्यक्ष अब्बास रजा अल्वी कहते हैं कि यह आयोजन सिर्फ भारत के स्वतंत्रता दिवस नहीं बल्कि आजादी की उस भावना का भी जश्न है जिसने हम सबको एक साझी विरासत दी है और जिसे संभाल कर रखना व आगे ले जाना हम सबका फर्ज है.

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in Literature

कहानी को यहां से देखिए: जब केश बताएं इतिहास

सुधांशु गुप्त आज देख रहे हैं टेंडई मचिनगेडजा की कहानी ‘मेरे केश पुरखों से बात करते हैं’... जिंबाब्वे, हरारे, में1982 में पैदा हुई टेंडई मचिनगेडजा युवा…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com