• About
  • Advertise
  • Contact
  • Login
Newsletter
NRI Affairs
Youtube Channel
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other
No Result
View All Result
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other
No Result
View All Result
NRI Affairs
No Result
View All Result
Home Literature

सरधना की बेगम की आम से ख़ास बनने की दास्तान

NRI Affairs News Desk by NRI Affairs News Desk
August 5, 2021
in Literature
Reading Time: 3 mins read
A A
0
सरधना की बेगम की आम से ख़ास बनने की दास्तान
Share on FacebookShare on Twitter
Advertisements

यह एक बायोग्राफी है। जीवन वृत एक ऐसी स्त्री का जो इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा गई।

इतिहास में इस किरदार का नाम बेगम समरू है। हम जानते हैं कि इतिहास में वही नाम दर्ज होते हैं जो ख़ास होते हैं, आम नहीं। फिर बेगम समरू तो स्त्री हैं। यकीनन आदमियों की दुनिया मे दर्ज हो जाने वाली इस स्त्री में कुछ तो अलहदा होगा। गौर फरमाने पर हम ये पाते हैं कि बेगम समरू की पूरी जीवन गाथा एक तनी हुई रस्सी पर चलने जैसी है। जरा सा नियंत्रण खोया नहीं कि पूरी बाजी हाथ से गयी।

यह बेगम समरू के आम से ख़ास बनने की दास्तान है। इसे पढ़ते हुए हम जानते हैं कि बेगम ने किस तरह कोठे से महल तक का सफर तय किया। ऐसे सफर इतिहास में दूसरी बेगमों के नाम भी हैं। बेगम समरू की खासियत ये है कि वह महल की चारदीवारी में कैद नहीं रहीं बल्कि जंग के मैदान तक गईं। राजतंत्र में जंग के मैदान तक एक योद्धा के रूप में पहुंचने के मायने से हम सब वाकिफ़ हैं। यही प्रशासनिक और सैन्य कुशलता बेगम समरू को इतिहास में एक अलग स्थान दिलवाती है।

बेगम समरू अठारहवीं सदी के उत्तरार्ध का चरित्र हैं। उनकी इस रोचक-रोमांचक इतिहास की गाथा को राज गोपाल सिंह वर्मा जी ने बेहद सलाइयत और संजीदगी से लिखा है। जब भी इतिहास की पृष्ठभूमि पर कोई साहित्यिक रचना लिखी जाती है तो पहली शर्त ये होती है कि उसे विधा की गरिमा के अनुरूप लिखा जाए अन्यथा वह , साहित्य और इतिहास , दो पाटों में झूल कर रह जाती है। राजगोपाल जी बेगम समरू का सच लिखते हुए विधा की गरिमा को बनाये रखने में सफल हुए हैं। इसलिए वे प्रसंशा के पात्र हैं। इतिहास में रुचि हो तो इस जीवन वृत को जरूर पढ़िये।

स्त्रियों को कमतर समझने वाले हमारे समाज को इतिहास के ऐसे किरदारों पर एक नज़र तो डालनी ही चाहिये। जब आप इसे पढ़ेंगे तो यकीनन आपके कई ख्याल और पूर्वाग्रह जिबह होंगे। बेगम का पैदाइशी मुसलमान होना बाद में कैथोलिक ईसाई बन जाना राष्ट्रीयता की वर्तमान अवधारणा पर प्रश्नचिन्ह लगा सकता है। इतिहास का खाका बनाने में,आगे की तफ्तीश कर शोध को नये आयाम देने में निश्चित रूप से राजगोपाल जी की ये कृति सहायक होगी। जीवन वृत के अंत मे दिया गया घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्यौरा इस दृष्टि से विशेष महत्वपूर्ण है।

270 पृष्ठों के इस जीवनवृत्त को तैतीस छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट कर बेगम के जीवन के 58 बरसों को समेटा गया है। इसे पढ़ते हुए आप महसूस करेंगे कि इतिहास में पुरुषों का वर्चस्व किस कदर है कि हर तरह से काबिल बेगम को पहचाना उनके पति नाम से गया। अपने पति के नाम पर ही वह बेगम समरू कहलाई। या फिर रियासत के नाम पर सरधना की बेगम के नाम से पुकारी गईं। उनका खुद का नाम फरजाना कहीं खो गया।

इसीलिए इतिहास को ‘HIS STORY’ भी कह दिया जाता है। HER वाला हिस्सा इतिहास से प्रायः नदारद है। विकट परिस्थितियों के बावजूद कुछ स्त्रियों ने इतिहास में एक खास मक़ाम हासिल किया, खुद को दर्ज किया। आपकी नजर उन पर कब पड़ी अलग मुद्दा है।

नीलिमा पांडेय
एसोसिएट प्रोफेसर, जे.एन. पी.जी.कालेज ,लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश

Follow NRI Affairs on Facebook, Twitter and Youtube.

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी या अन्य किसी भी भाषा में अपनी रचनाएं आप हमें editor@nriaffairs.com पर भेज सकते हैं.

सचित्र आत्मकथा का एक नया प्रयोगः पर्सेपोलिस

कहानी को यहां से देखिए: हमें ‘आइना’ दिखाती मुराकामी की कहानी!

A poem by Stan Swamy, written in Taloja jail
Logo2
NRI Affairs News Desk

NRI Affairs News Desk

NRI Affairs News Desk

Related Posts

Magical alchemy: Arundhati Roy’s compelling memoir illuminates a ‘restless, unruly’ life
Opinion

Magical alchemy: Arundhati Roy’s compelling memoir illuminates a ‘restless, unruly’ life

September 19, 2025
Mumbai slum
Opinion

From Mumbai’s ‘illegal migrant workers’ to Melbourne crypto traders, The Degenerates is global Australian literature

June 26, 2025
Mubarak Mandi Palace Jammu
Literature

On Kashmiriyat outside of Kashmir

May 24, 2025
Next Post
“Help my son travel back to India for further medical treatment”, appeals an Indian man

"Help my son travel back to India for further medical treatment", appeals an Indian man

Tokyo Olympics Men’s Hockey: Ruthless Australia rout India 7-1

Tokyo Olympics Men's Hockey: Ruthless Australia rout India 7-1

Student Visa: Few prefer Australia!

Student Visa: Few prefer Australia!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

FTA between India and EU should conclude soon, hopes PM Modi

FTA between India and EU should conclude soon, hopes PM Modi

4 years ago
India's Schengen Visa Application Fees Surpass €6.1 Million in 2022

India’s Schengen Visa Application Fees Surpass €6.1 Million in 2022

2 years ago
It’s almost winter. Why is Australia still so hot?

It’s almost winter. Why is Australia still so hot?

7 months ago
Air India’s London bound flight delayed after ants found in business class

India to issue 500,000 free tourist visas

4 years ago

Categories

  • Business
  • Events
  • Literature
  • Multimedia
  • News
  • nriaffairs
  • Opinion
  • Other
  • People
  • Student Hub
  • Top Stories
  • Travel
  • Uncategorized
  • Visa

Topics

Air India Australia california Canada caste china cricket Europe Gaza h1b visa Hindu Hindutva Human Rights immigration India Indian Indian-origin indian diaspora indian origin indian student Indian Students Israel Khalistan London Migration Modi Muslim Narendra Modi New Zealand NRI Pakistan Palestine politics Racism Singapore student students travel trump UAE uk US USA Victoria visa
NRI Affairs

© 2025 NRI Affairs.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other

© 2025 NRI Affairs.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com