• About
  • Advertise
  • Contact
  • Media Literacy
  • Login
Newsletter
NRI Affairs
Youtube Channel
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other
No Result
View All Result
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other
No Result
View All Result
NRI Affairs
No Result
View All Result
Home Literature

कहानीः कोविड पॉजीटिव

NRI Affairs News Desk by NRI Affairs News Desk
August 5, 2021
in Literature
Reading Time: 2 mins read
A A
0
covid 19 4992201 1920
Share on FacebookShare on Twitter

रेखा राजवंशी ऑस्ट्रेलिया में बसी लेखिका हैं. हिंदी में लिखना ही नहीं, हिंदी की सेवा करना भी उनके संकल्पों में शामिल है. पढ़िए, उनकी यह कहानी…

घन्न ..घन्न .. दरवाज़े की घंटी से आँखें खुलीं।  शाम का धुंधलका छाने लगा था। बैडरूम की अधखुली खिड़की के बाहर डूबते हुए सूरज की किरणें फर्श पर आख़िरी साँसें भर रहीं थीं।  कमरे में सन्नाटा पसरा हुआ था।  अब्दुल ने सोचने की कोशिश की कि आज तारीख क्या है? शायद पच्चीस अप्रैल है।  फिर घंटी बाजी, मन तो नहीं था पर लगा कि उठ कर देख ही ले। शायद शारदा आंटी होंगी।  सोसाइटी के फ़्लैट में रहने वाली शारदा आंटी टिफिन सर्विस देने का काम करतीं हैं।  खाना छोड़ने के पहले वे तीन चार बार घंटी बजा देती हैं। 

अब्दुल को पिछले पांच दिन से बुखार चल रहा है। शरीर के सारे अंग दुःख रहे हैं। वैसे तो आजकल कुछ खाने का मन नहीं करता फिर भी बीवी ने सख्त ताकीद है कि घर का बना खाना ही खाया करो। तो शाम का टिफिन लगवा लिया है। मुंबई में इन दिनों कोविड का प्रकोप बढ़ गया है, तो बाहर खाना वैसे भी सेफ नहीं है। उठ कर किसी तरह दरवाज़े तक गया। खाने का डिब्बा उठाया, मंथर गति से चला हुआ एक गिलास पानी ले सोफे में धंस गया।  शरीर का हर हिस्सा दर्द से टूट रहा है।

अब्दुल छह महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आया है। माँ की तबियत ठीक नहीं थी, उसे याद कर रही थी, तो जैसे ही फ्लाइटें खुलीं उसने फ्लाइट बुक की और मुंबई आ पहुंचा। उसे याद है आते वक़्त ‘चिंता मत करना मैं जल्दी वापस आ जाऊंगा’ कहकर उसने दोनों बच्चों और फ़ातिमा को समझा लिया था। अच्छा मौका था, पहली बार इतना समय मिला था। कोविड की वजह से नौकरी से रिडण्डेंसी मिल गई थी। लगा कुछ दिन अम्मी की सेवा कर ले।

सोच ही रहा था कि तभी मोबाFल बजने लगा।  आएशा का फोन था, आएशा बहुत लाड़ली बेटी है अब्दुल की। इस साल लॉ पूरा किया है। करीम उससे तीन साल बड़ा है, नौकरी कर रहा है, समझदार है, सबका धयान रखता है।  

‘डैड, खाना खाया या नहीं? जाओ लेकर आओ। चलो मेरे सामने खाओ।’  आएशा डाँट रही थी, फ़ातिमा और करीम भी चिंतित नज़र आ रहे थे। जबरन मुस्कुराने की कोशिश की।

सोच रहा है कि कैसे बताए कि कल ही उसकी रिपोर्ट कोविड पॉज़िटिव आई है।

कवयित्री और लेखिका रेखा राजवंशी पिछले बीस वर्षों से सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में रह रहीं हैं। वहां वे हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार के लिए कार्यरत हैं। सिडनी विश्वविद्यालय में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम में उन्होंने कई वर्ष हिंदी पढ़ाई है। उनकी सात पुस्तकें प्रकाशित हैं। ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न शहरों के कवियों को जोड़कर दो काव्य संकलनों का भी संपादन और एक का सह-संपादन किया है। प्रवासी साहित्य में उनका विशेष योगदान है. वहां के आदिवासियों की लोक कथाओं का उन्होंने अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद किया है जिसके लिए इन्हें राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला। साहित्य अकादमी दिल्ली और विश्वरंग भोपाल में उन्हें आमंत्रित किया गया। ऑस्ट्रेलिया और भारत की संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया गया हैं। 1996 में राष्ट्रपति श्री शंकर दयाल शर्मा ने अन्य कवयित्रियों के साथ काव्य पाठ के लिए इन्हें आमंत्रित और सम्मानित किया। रेखा राजवंशी की कहानियों का पहला संकलन किताबघर से प्रकाशित हुआ है।

Follow NRI Affairs on Facebook, Twitter and Youtube.

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी या अन्य किसी भी भाषा में अपनी रचनाएं आप हमें editor@nriaffairs.com पर भेज सकते हैं.

जयवंती शुक्ला की तीन कविताएं
1882 में छपी एक अद्भुत किताब जिसकी लेखिका का पता नहीं
कहानी को यहां से देखिए: स्वभाव के विपरीत जाने से खुश नहीं होगा ईश्वर!
Logo2
NRI Affairs News Desk

NRI Affairs News Desk

NRI Affairs News Desk

Related Posts

‘She said, he said is not journalism’: Joe Sacco on India, Palestine, and Western media
Opinion

‘She said, he said is not journalism’: Joe Sacco on India, Palestine, and Western media

May 28, 2026
Magical alchemy: Arundhati Roy’s compelling memoir illuminates a ‘restless, unruly’ life
Opinion

Magical alchemy: Arundhati Roy’s compelling memoir illuminates a ‘restless, unruly’ life

September 19, 2025
Mumbai slum
Opinion

From Mumbai’s ‘illegal migrant workers’ to Melbourne crypto traders, The Degenerates is global Australian literature

June 26, 2025
Next Post
WhatsApp Image 2021 06 24 at 5.10.33 PM

Ek Slice Zindagi Episode 3 - Actor Yashpal Sharma

pexels ketut subiyanto 4308045

These 20 occupations will have a strong demand in Australia

pexels catarina sousa 68704

'This is big': Western Australia will accept visa applications from other states

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

UK MP Tanmanjeet Singh Dhesi honoured at gurdwara Raipur Farala village Jalandhar Punjab 2026

UK MP Tanmanjeet Singh Dhesi Donates Generous ₹2.5 Crore to Punjab Village

1 month ago
Visa Australia India

Australia-bound student reaches airport with dozens of well-wishers, leaves passport at home

5 years ago

Ode to Liberty

6 years ago
Indian citizenship

Over 600,000 Indians gave up their citizenship: Govt

5 years ago

Categories

  • Business
  • Events
  • Literature
  • Multimedia
  • News
  • nriaffairs
  • Opinion
  • Other
  • People
  • Student Hub
  • Top Stories
  • Travel
  • Uncategorized
  • Visa

Topics

Australia Canada caste china cricket election Europe Gaza genocide Hindu Hindutva Human Rights immigration India Indian Indian-origin indian diaspora indian student Indian Students international students Israel Migration Modi Muslim Narendra Modi New Zealand NRI Pakistan Palestine politics protest Racism Singapore student students trade travel trump UAE uk US USA Victoria visa Zohran Mamdani
NRI Affairs

© 2025 NRI Affairs.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Contact
  • Media Literacy

Follow Us

No Result
View All Result
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other

© 2025 NRI Affairs.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com