News

कोविड के कारण भारत में फंसे लाखों NRI टैक्स के जाल मेंं

कोविड के कारण भारत में फंसे लाखों NRI टैक्स के जाल मेंं

दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के चार्टर्ड अकाउंटेंट गौरव बैद ने भारतीय सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है जिसमें भारतीयों की विदेश में हुई कमाई पर टैक्स न लेने की अपील की गई है।

भारत के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस उस नियम में कोई राहत नहीं दी है जिसके तहत विदेश में रहने वाले किसी भारतीय को एनआरआई का दर्जा मिलने की शर्तें बदल गई हैं और उनकी ग्लोबल आय पर भारत में टैक्स लिया जाएगा।

बैद ने जनवरी 2021 में एक याचिका दायर की थी जिसके तहत उनके भारत में ज्यादा वक्त बिताने पर उनका एनआरआई दर्जा खत्म होने का विरोध किया गया था।

कोविड के कारण लगे यात्रा प्रतिबंधों के चलते बहुत से लोग भारत में फंसे हुए हैं और 120 से ज्यादा दिन भारत में रहने के कारण उनका एनआरआई दर्जा खत्म माना जाएगा।

बैद ने इसी नियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

उनके वकील अमीष टंडन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीडीटी को मामले को देखने का निर्देश दिया था।

टंडन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “सीबीडीटी ने पिछले साल एक सर्कुलर में कहा था कि लोगों को राहत दी जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है जबकि बहुत से एनआरआई भारत सरकार से इस संबंध में अपील कर चुके हैं।”

टंडन के मुताबिक 3 मार्च को जारी सीबीडीटी के नए नोटिस में भी कोई राहत नहीं दी गई है जिस कारण टैक्स न्यूट्रल देशों जैसे यूएई में रहने वाले बहुत से भारतीय मूल के लोगों को भारत में टैक्स देना पड़ सकता है।

एक अनुमान के मुताबिक ऐसे लोगों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो सकती है।

हालांकि सीबीडीटी ने टैक्स न्यूट्रल देशों के अतिरिक्त कहीं और बसे लोगों को राहत दे दी है।

Follow NRI Affairs on Facebook and Twitter.

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

The NRI Affairs News Desk covers daily news for Indians living abroad: visa and migration rules, passport and consular services, community events, and money matters such as NRI banking and remittances. Stories are written and edited by the NRI Affairs editorial team and checked against official sources, including government notices, embassy and high commission advisories and RBI circulars. When we get something wrong, we correct it openly. Our editorial standards: https://www.nriaffairs.com/editorial-standards/

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

ऑस्ट्रेलिया में RSS-VHP पर बैन की बात अफवाह है

NA ब्यूरो सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com