News

ऐडिलेड की जैसमीन कौर का शव मिला

ऐडिलेड की जैसमीन कौर का शव मिला

ऑस्ट्रेलिया ऐडिलेड में रहने वाली जैसमीन कौर की हत्या के मामले में एक 20 वर्षीय युवक को आरोपी बनाया गया है।

21 साल की जैसमीन कौर का शव साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीहड़ों में एक जगह धरती में दबा बरामद हुआ था।

इस मामले में आरोपी युवक को मंगलवार को पोर्ट ऑगस्‌टा कोर्ट में पेश किया। पेशी वीडियो लिंक के जरिए हुई।

सरकारी वकील ने कहा है कि अभी मामले की जांच शुरुआती दौर में है लिहाजा आरोपी की पहचान उजागर न की जाए।

उन्होंने अदालत में कहा, “हम अभी इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं कि अपराध कहां हुआ। आरोपी ऐडिलेड से हॉकर के उत्तर की ओर गया था जहां से शव बरामद हुआ। रास्त में वह किसी सर्विस स्टेशन आदि पर रुका होगा और इसकी जांच अहम है।”

जैसमीन कौर को आखरी बार शुक्रवार को ऐडिलेड एक नर्सिंग होम में देखा गया था जहां वह काम करती थीं।

उनके लापता होने की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने इस युवक से बातचीत की थी।

पुलिस का कहना है कि शव कहां दबा है, यह पता होने के बाद युवक हत्या में किसी तरह की भूमिका से इनकार कर रहा है।

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

ऑस्ट्रेलिया में RSS-VHP पर बैन की बात अफवाह है

NA ब्यूरो सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com