News

सिडनी की साहित्यकार को मिला ‘हिंदी विदेश प्रसार सम्मान’

Rekha Rajvanshi
Rekha Rajvanshi

सिडनी में रहने वालीं साहित्यकार और शिक्षिका रेखा राजवंशी को इस साल का प्रतिष्ठित हिंदी विदेश प्रसार सम्मान से नवाजा गया है.

यूपी हिंदी संस्थान के सालाना पुरस्कारों की सूची में इस साल एक नाम ऑस्ट्रेलिया से भी है. सिडनी में रहने वालीं साहित्यकार रेखा राजवंशी को हिंदी विदेश प्रसार सम्मान दिया गया है.

ढाई लाख रुपये की राशि का यह पुरस्कार हर साल ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जो विदेश में रहते हुए हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में योगदान देते हैं.

यह भी पढ़ेंः सुर , साज़ और मौसीक़ीः क़िस्से तवायफ़ों के

अपने पुरस्कार के बारे में रेखा राजवंशी ने कहा, “मैं अभिभूत हूं. यह ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले हिंदीभाषियों का सम्मान है क्योंकि हम सब मिलकर कोशिश कर रहे हैं कि यहां हिंदी को एक विशेष स्थान और सम्मान मिले.”

कवि और कहानीकार रेखा राजवंशी Indian Literary and Art Society of Australia Inc.(ILASA) की संस्थापक-अध्यक्ष हैं. हरियाणा के रेवाड़ी में जन्मीं और उत्तर प्रदेश व दिल्ली में पली-बढ़ीं राजवंशी सिडनी में टीचर हैं. उन्होंने साइकॉलजी और शिक्षा शास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है. वह हाई स्कूल में पढ़ाने के अलावा सप्ताहांत पर सिडनी यूनिवर्सिटी में प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत हिंदी भी पढ़ाती हैं.

उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं. इसी साल उनकी दो किताबें प्रकाशित हुई हैं. ‘कंगारुओं के देश में’ और ‘अनुभूति के गुलमोहर’ (काव्य संग्रह), मुट्ठीभर चांदनी (गजल संग्रह), छोटे-छोटे पंख (बाल कविताएं) और ‘ये गलियों के बच्चे’ (शोध ग्रंथ) आदि किताबें चर्चित रही हैं.

Found an error? Tell our editors.
About the author

NRI Affairs News Desk

More stories by the desk
Continue reading
Next in News

नरेंद्र मोदी पर ट्वीट लिखने के कारण आजतक ने पत्रकार को नौकरी से निकाला

पत्रकार श्याम मीरा सिंह ने कहा है कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट लिखने के कारण आजतक समाचार चैनल ने नौकरी से निकाल…

Read next
The Friday Brief

One email. The week that mattered for Indians abroad.

Essential news, practical policy updates and the strongest reporting from across the diaspora.

No noise. Unsubscribe whenever you like.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com