• About
  • Advertise
  • Contact
  • Login
Newsletter
NRI Affairs
Youtube Channel
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other
No Result
View All Result
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other
No Result
View All Result
NRI Affairs
No Result
View All Result
Home Literature

जयवंती शुक्ला की तीन कविताएं

NRI Affairs News Desk by NRI Affairs News Desk
August 5, 2021
in Literature
Reading Time: 2 mins read
A A
0
digital creation 3092999 1920
Share on FacebookShare on Twitter

जयवंती शुक्ला में कविमन है, ये मैं तब से जानता था जब से उन्हें नाटक में काम करते देखा. किरदारों को समझते देखा. लेकिन वह कविता करती हैं, ये यकीन मुझे तब हुआ जब उन्हें जरूरतमंदों के लिए तन मन धन से काम करते देखा. उनकी ये कविताएं उसी कविमन की एक झलक हैं – विवेक आसरी

खेल  (पिठू,लगोरी,सतोलिया)

एक दो तीन चार पांच छः सात!
और “पिठू” बन गया!!
गेंद मारने वाला ,हाथ मलता रह गया,
कमाल है ये खेल!
ज़िन्दगी में मिले सीमित पलों में,
आराम से आंखें मूंदे
मन यादों का पिठू बनाए
एक दो तीन चार पांच
अचानक वर्तमान की गेंद ,लगती ठप्प से,
हड़बड़ा कर आंखें खोल,
मन अनमना सा,
“टाइम प्लीज़” कह,
रोज़मर्रा की रूटीन में जज़्ब हो जाता,
ये क्या कम है कि, जिंदगी की भागमभाग में,
कभी पिठू बनाकर खेल पूरा होता
कभी चैलेंज अधूरा भी रह जाता

मोहब्बत से छिपना

“मोहब्बत छूने से मैली होती है”,
ये उसने पाकिस्तानी ड्रामे में सुना था,
मोहब्बत को देह से दूर रखने की कोशिश में,
वो खुद मोहब्बत बन गई,
इश्क मुश्क छिपाए नहीं छिपता,
ऐसा एक शेर उसने पढ़ा था,
अफ़सोस लुकाछिपी की तनातनी में,
नज़रों में प्रेमी को न भर सकी,

इश्क उम्र दराजों का दायरा नहींज़माने का है कहना यही,
वो झट अपने प्रेमी को कृष्ण बना,
खुद राधा बन कृष्ण भजन गाने लगी


अकवि की अकविता 

थाम के भावों की तीव्रता,
उच्च स्तर पर पहुंचे कविता,
संवेदनाओं की तीव्रता जब बनें असहनीय,
काश तब ईश-मूर्ति की आंख से,
बहते वेदना के आंसू से, मैं कविता रच राहत पाऊं ,
क्या ये होगा संभव?
मेरी कुंठाएं जब शब्दों के, दायरे से हो जाएं बड़ी,
तब बंद कमरे में,
सिर पटकती तड़पती गौरैया के,
तिल तिल मरने की छटपटाहट से,
उपजे शब्दों से रचूं कविता,
क्या ये होगा संभव?
ईश्वर की मूर्ति के आंसू और,
गौरैया के छटपटाहट के शब्दों से , वंचित मैं,
संवेदनाओं से उपजी कुंठाओं का ठीकरा,
उठाए और भटकने के लिए हूं अभिशप्त।

जयवंती शुक्ला. कला और प्रकृति प्रेमी हूं इसीलिए हर तरह की कलाओं पर फ़िदा रहती हूं. बचपन में कत्थक और शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा कुछ समय के लिए ही हो पाई जिसका कारण पिता के लगातार होते तबादले, जिससे भारत भ्रमण हुआ और देश से परिचय हुआ. भोपाल से हिंदी साहित्य से एम.ए. करने के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया और थिएटर के प्रति झुकाव हुआ. कविताएं और कहानियों का लेखन भी जारी रहा. मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है, सिद्धांत को मानती हूं. पिछले छः सालों से समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए कुछ कार्यक्रम करे जैसे सफाई कर्मचारी महिलाओं और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए साक्षरता अभियान. ‘Paint the wall’  अभियान भी. राष्ट्रीय आंदोलन फ्रंट (NMF) संगठन की कस्टोडियन सदस्य हूं. अपनी कंपनी Abhivyanjna theater creations की डायरेक्टर हूं जिसके तहत नौ नाटकों के कई शो किए और स्वयं भी मंच पर आई. हाल ही मैला ढोने वालों के जीवन पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है जो जल्द ही दिखेगी.

मुख्य तस्वीरः CANDICE CANDICE from Pixabay

Follow NRI Affairs on Facebook, Twitter and Youtube.

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी या अन्य किसी भी भाषा में अपनी रचनाएं आप हमें editor@nriaffairs.com पर भेज सकते हैं.

तुम्हारे ना मिलने का सुख
एक स्लाइस ज़िंदगी
Logo2
NRI Affairs News Desk

NRI Affairs News Desk

NRI Affairs News Desk

Related Posts

Magical alchemy: Arundhati Roy’s compelling memoir illuminates a ‘restless, unruly’ life
Opinion

Magical alchemy: Arundhati Roy’s compelling memoir illuminates a ‘restless, unruly’ life

September 19, 2025
Mumbai slum
Opinion

From Mumbai’s ‘illegal migrant workers’ to Melbourne crypto traders, The Degenerates is global Australian literature

June 26, 2025
Mubarak Mandi Palace Jammu
Literature

On Kashmiriyat outside of Kashmir

May 24, 2025
Next Post
Mahapanchayat of Badoli Photo Facebook of Sunil 960x600 1

For Hindus to Defend Criminals Just Because They Are Hindu is unHindu. And Plain Wrong.

Yoga teacher sexual assault

Indian national Vishal Jood refused bail by a Sydney court

covid 19 4992201 1920

कहानीः कोविड पॉजीटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Aamir Khan’s big screen comeback, Sitaare Zameen Par, features an all-star neurodivergent cast – a Bollywood first

Aamir Khan’s big screen comeback, Sitaare Zameen Par, features an all-star neurodivergent cast – a Bollywood first

8 months ago
a

Australia will not resume direct flights from India, repatriation flights to double

5 years ago
NRI-Authors

NRI Authors and Their Impact on Literature

2 years ago
Made-in-India commercial aircraft touches the skies

Made-in-India commercial aircraft touches the skies

4 years ago

Categories

  • Business
  • Events
  • Literature
  • Multimedia
  • News
  • nriaffairs
  • Opinion
  • Other
  • People
  • Student Hub
  • Top Stories
  • Travel
  • Uncategorized
  • Visa

Topics

Air India Australia california Canada caste china cricket Europe Gaza genocide Hindu Hindutva Human Rights immigration India Indian Indian-origin indian diaspora indian student Indian Students Israel Khalistan London Migration Modi Muslim Narendra Modi New Zealand NRI Pakistan Palestine politics Racism Singapore student students trade travel trump UAE uk US USA Victoria visa
NRI Affairs

© 2025 NRI Affairs.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • News
  • Video
  • Opinion
  • Culture
  • Visa
  • Student Hub
  • Business
  • Travel
  • Events
  • Other

© 2025 NRI Affairs.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com